Showing posts with label दय. Show all posts
Showing posts with label दय. Show all posts

Friday, May 4, 2018

साहित्य के क्षेत्र में इस साल नहीं दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार, सेक्स स्कैंडल में फंसी हैं संस्था

[ad_1]





स्वीडिश अकादमी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘अकादमी की छवि को हुई क्षति और इसके प्रति लोगों में विश्वास की कमी को देखते हुए यह निर्णय किया गया.’ 





साहित्य के क्षेत्र में इस साल नहीं दिया जाएगा नोबेल पुरस्कार, सेक्स स्कैंडल में फंसी हैं संस्था

अकादमी ने कहा कि 2018 का पुरस्कार 2019 में दिया जाएगा.







[ad_2]

Source link

बिहार में पाकिस्तानी बच्ची को बना दिया 'स्वच्छ जमुई स्वस्थ जमुई' का ब्रांड एंबेसडर

[ad_1]

बिहार के जमुई जिले में 'स्वच्छ जमुई स्वस्थ जमुई' की परिकल्पना को साकार करने में जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने अजम काम किया है. जागरूकता फैलाने और इसके प्रचार-प्रसार के लिए एक नोटबुक बनाया गया है. नोटबुक के कवर पेज का ब्रांड एंबेसडर एक पाकिस्तानी बच्ची को बनाया गया है.

[ad_2]

Source link

घर-घर जाएं, कांग्रेस के झूठ को बताएं: मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा, निर्मला और सुषमा का उदाहरण दिया

[ad_1]

नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 'नमो ऐप' के जरिए कर्नाटक में पार्टी कार्यकताओं से बात की। महिला कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा- आपकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। चुनाव के वक्त वह घर-घर जाएं और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। हम आज महिला विकास के आगे, महिला के नेतृत्व में आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं। जब देश के विकास के लिए हमारा यह मंत्र है तो हमारी पार्टी भी इसी में विश्वास करती है। पार्टी के लिए भी महिला शक्ति भी अहम है। सरकार, कार्यक्रम बनाना हो, पार्टी हो महिलाएं पहले है। पिछले दिनों में हमने सबने देखा कि शंघाई के एक एसईओ समिट की दो फोटो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। दोनों में सारे पुरुषों के बीच एक-एक महिला नजर आती है। गुरुवार को मोदी ने पार्टी के पुरुष कार्यकर्ताओं से बात की थी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Thursday, May 3, 2018

पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं को दिया कर्नाटक चुनाव जीतने का 'गुरुमंत्र'

[ad_1]

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो ऐप के जरिए कर्नाटक में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि समाज में लिंगानुपात बेहतर होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि महिलाएं मान जाएं तो पूरा परिवार उस बात को मान लेता है. पीएम ने भरोसा दिलाया कि हमारा देश महिला विकास और महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है, जिसमें बीजेपी को भी भरोसा है. हम महिला नेतृत्व में विकास की बात करते हैं.


पीएम ने बीजेपी की महिल कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटरों तक सही बात पहुंचाने की ताकत उन्हीं में है. चुनाव जितने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक सरकार के कार्यों को पहुंचाना होगा. महिला कार्यकर्ता वोटर्स को आसानी से अपनी बात समझा सकती हैं. उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ जीतने पर फोकस करें, चुनाव अपने आप जीत जाएंगे.


उन्होंने कहा कि संगठन हो या सरकार हम महिलाओं को प्राथमिकता देते हैं. पीएम ने केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि दुनिया भर के नेताओं के बीच हमारी ये दो महिला नेता देश को मजबूती से पेश करती हैं.



पीएम ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को सफल बनाने की अपील की. साथ ही समाज के लोगों से पूछा कि क्या वे कभी बेटों से पूछते हैं कहां जा रहे हो, कहां गए थे? उन्होंने अपील की कि अगर लड़कों से ऐसे सवाल किए जाने लगेंगे तो महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के मामलों में काफी कमी आएगी.


इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने चुनावी भाषण में कहा कि कर्नाटक सरकार भ्रष्टाचार में ‘गोल्ड मेडलिस्ट’ है और कांग्रेस नेता ‘सत्ता के नशे में चूर’ है. मोदी ने इस राज्य में आगामी चुनाव से कुछ दिन पहले भाजपा की रैलियों को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं. राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने राष्ट्रीय नायकों तथा सेना का ‘‘ अपमान ’’ करने पर कांग्रेस की निंदा की. 


उन्होंने त्रिशंकु विधानसभा के चुनावी विश्लेषकों के पूर्वानुमान को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर सरकर बनाएगी क्योंकि जनता ने ‘कांग्रेस के अंतिम किले को ढहाने का’ मन बना लिया है. 


जेडीएस को बीजेपी की ‘बी टीम’ कहकर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का अपमान करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की निंदा करने के कुछ दिन बाद मोदी ने जनता से देवगौड़ा की पार्टी को अपना वोट देकर इसे ‘व्यर्थ’ नहीं करने का अनुरोध किया और कहा कि यह पार्टी चुनावों में तीसरे स्थान पर रहेगी.


सिद्धरमैया सरकार को बताया ‘सीधा रुपैया सरकार’
खनन घोटाले में कथित रूप से संलिप्त विवादित रेड्डी बंधुओं को भाजपा द्वारा टिकट देने को लेकर विपक्ष के हमले का सामना कर रहे मोदी ने कर्नाटक सरकार पर पलटवार करते हुए उस पर आरोप लगाया कि वह खनन नीति तैयार नहीं करके अवैध खनन को रोकने के केन्द्र के प्रयास को नाकाम कर रही है. 


सिद्धरमैया सरकार को ‘सीधा रुपैया सरकार’ बताते हुए मोदी ने बेल्लारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक आम आदमी अधिकारियों को रिश्वत दिये बिना अपना कोई काम नहीं करा सकता. 




[ad_2]

Source link

WHO gives 1st rank to India in most polluted cities । ZEE जानकारीः WHO ने हमें प्रदूषित शहरों वाला 'Gold Medal' दे दिया है

[ad_1]

वैसे आज आप सभी को, भारत की आज़ादी के 70 वर्षों में जितने भी प्रधानमंत्री, पर्यावरण मंत्री, नेता और Bureaucrats हुए हैं, उन्हें भी दिल से मुबारकबाद देनी चाहिए. क्योंकि, इन सरकारों और सिस्टम की वजह से हमारा देश प्रदूषण के मामले में विश्व विजेता बन गया है. और World Health Organization ने इसके लिए हमें प्रदूषित शहरों वाला Gold Medal भी दे दिया है. WHO की रिपोर्ट बताती है, कि दुनिया के 10 में से 9 लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं. और इस प्रदूषण की वजह से हर साल 70 लाख लोगों की मौत हो रही है. लेकिन सबसे ज़्यादा शर्म की बात ये है, कि दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 शहर, हमारे देश भारत के हैं. दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में कानपुर पहले स्थान पर है.


इसके बाद फरीदाबाद, वाराणसी, गया, पटना, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, मुज़फ़्फ़रपुर, श्रीनगर, गुरुग्राम, जयपुर, पटियाला और जोधपुर का नंबर आता है. ये आंकड़े इन शहरों की ज़हरीली हवा के आधार पर जारी किये गये हैं. इस लिस्ट को बनाने के लिए 4 हज़ार से ज़्यादा शहरों की हवा में PM 2.5 और PM 10 जैसे छोटे-छोटे कणों की मौजूदगी का अध्ययन किया गया. WHO के Database से पता चलता है, कि वर्ष 2010 से 2014 के बीच में दिल्ली के प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार हुआ. लेकिन 2015 के बाद फिर से हालात बिगड़ने लगे. कुछ ऐसी ही स्थिति बाकी 13 शहरों की भी है.रिपोर्ट में हैरान करने वाली बात ये है, कि ज़्यादातर शहर उत्तर भारत के हैं. यानी अगर आप भी इन शहरों में रहते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए.


हालांकि, WHO की रिपोर्ट आने के बाद पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है, कि प्रदूषण की ये रिपोर्ट पुराने Data के आधार पर तैयार की गई है. पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2016 के मुक़ाबले 2017 और 2018 में अभी तक प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है. WHO ने जिन आंकड़ों के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की है, वो वर्ष 2010 से 2016 के दौरान अलग-अलग Sources से लिए गये थे.


यानी इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता, कि दुनिया में कुछ शहर ऐसे भी होंगे, जहां की स्थिति भारत के इन 14 शहरों से ज़्यादा ख़राब होगी. लेकिन नए Data उपलब्ध ना होने की वजह से उनका नाम इस List में ऊपर नहीं आ पाया. हालांकि, इसके बावजूद आपको ज़्यादा खुश होने की ज़रुरत नहीं है. क्योंकि Rank चाहे जो भी हो, प्रदूषण के मामले में हमारे देश के ज़्यादातर शहर एक दूसरे के साथ Competition कर रहे हैं. 


वैसे बात सिर्फ वायु प्रदूषण की ही नहीं है. आज हमारे पास एक और डराने वाली जानकारी है. United Nations की Food and Agriculture Organization ने एक चौंकाने वाली बात कही है. FAO की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, यूरोप और अफ्रीका के कुछ देशों में मां का दूध भी अशुद्ध हो गया है. जिसकी वजह से बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है. इन देशों में मां के दूध में ख़तरनाक Chemicals का स्तर काफी ऊंचा पाया गया है.


रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि मां के दूध में ये अशुद्धता, खेती में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों और Chemicals की वजह से आई है. FAO का कहना है, कि दुनियाभर में प्रदूषित मिट्टी की वजह से खाद्य सुरक्षा और इंसानों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है.रिपोर्ट के अनुसार औद्योगिक विकास, खनन और कृषि के लिए इस्तेमाल किए गए रसायनों से दुनिया भर में मिट्टी का प्रदूषण तेज़ी से बढ़ा है. इसके अलावा बढ़ते शहरीकरण ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है. इसमें शहरों में पैदा होने वाले कचरे की बहुत बड़ी भूमिका है. 


यानी बात चाहे वायु प्रदूषण की हो या फिर प्रदूषित मिट्टी की हो. हम एक ऐसी पृथ्वी पर अपना जीवन जी रहे हैं, जो हमें धीमी मौत दे रही है. और इस प्रदूषण का इलाज करने के लिए हमें Technology और अनुशासन की ज़रूरत है. इन दोनों की मदद से प्रदूषण को दूर किया जा सकता है. दुनिया के कई देश ऐसा करने में सफल हुए हैं. लेकिन भारत में ऐसा नहीं होता. हमारे देश के लोगों की मानसिकता इतनी खराब हो चुकी है, कि अगर लोगों के लिए कोई लाभदायक योजना या Technology लाई भी जाती है तो लोग उसका जमकर दुरुपयोग करते हैं


लोगों को स्मार्टफोन मिल जाता है तो वो ड्राइविंग करते हुए भी लगातार उसका इस्तेमाल करते रहते हैं.फिर चाहे इससे किसी की जान ही क्यों ना चली जाए.फ्री इंटरनेट दिया जाता है तो उसका भी गलत इस्तेमाल शुरू हो जाता है. लोग हर वो चीज़ देखते हैं, जो उन्हें नहीं देखनी चाहिए. लोग इंटरनेट के ज़रिए अफवाह फैलाते हैं, दंगे करवाते हैं, पत्थरबाज़ी करवाते हैं.लोगों को ई-शॉपिंग की सुविधा मिलती है तो Online धोखाधड़ी शुरू हो जाती है. डेटा की चोरी शुरू हो जाती है.इसी तरह एक्सप्रेस हाईवे बनाए जाते हैं तो लोग आंधी-तूफान की गति से गाड़ियां चलाते हैं, और किसी नियम का पालन नहीं करते. 


लोग मौका मिलते ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, चाहे उससे लोगों को कितनी ही सुविधाएं क्यों ना मिल रही हों.बिजली मिलती है तो उसकी चोरी शुरू हो जाती है. बच्चों के खेलने के लिए पार्क मिलता है तो वहां पर अवैध कब्ज़े हो जाते हैं. साफ सुथरा शहर मिलता है तो लोग वहां पर गंदगी फैलाना शुरू कर देते हैं.हमारे देश में फोन आ गया, इंटरनेट आ गया, लेकिन लोगों को इनका इस्तेमाल करने का सलीका नहीं आया. जितनी तेज़ी से विकास हो रहा है और जितनी तेज़ी से हमें technology मिल रही है. उतने ही बड़े पैमाने पर लोग तमाम सुविधाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं. और इस दुरुपयोग पर कोई लगाम भी नहीं लग पाती क्योंकि भारत की जनसंख्या बहुत ज़्यादा है. 133 करोड़ लोगों की जनसंख्या को संभालना, उसे अनुशासित करना, उस पर नज़र रखना और ज़रूरत पड़ने पर उसे सज़ा देना बहुत मुश्किल काम है. 




[ad_2]

Source link

Congress Gives Support To Cpi (m) In Maheshtala By Election In West Bengal - प. बंगाल के महेशतला उपचुनाव में कांग्रेस ने माकपा को दिया समर्थन

[ad_1]



ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 03 May 2018 10:59 PM IST



ख़बर सुनें



पश्चिम बंगाल के महेशतला विधानसभा सीट पर 28 मई को होने वाले उपचुनाव में माकपा उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है। इससे दोनों दलों के एक बार फिर करीब आने का संकेत मिलता है। इन दोनों दलों ने वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों में तालमेल किया था। लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि उनकी पार्टी के महेशतला उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने की संभावना नहीं है। वर्ष 2016 में भी उस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में नहीं थे। 

पार्टी इस बार भी वहां माकपा उम्मीदवार को समर्थन देगी। ध्यान रहे कि तृणमूल कांग्रेस की महिला विधायक कस्तूरी दास के निधन की वजह से महेशतला सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पार्टी ने इस बार यहां कस्तूरी के पति बिलाल दास को अपना उम्मीदवार बनाया है।



पश्चिम बंगाल के महेशतला विधानसभा सीट पर 28 मई को होने वाले उपचुनाव में माकपा उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है। इससे दोनों दलों के एक बार फिर करीब आने का संकेत मिलता है। इन दोनों दलों ने वर्ष 2016 के विधानसभा चुनावों में तालमेल किया था। लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि उनकी पार्टी के महेशतला उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने की संभावना नहीं है। वर्ष 2016 में भी उस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में नहीं थे। 

पार्टी इस बार भी वहां माकपा उम्मीदवार को समर्थन देगी। ध्यान रहे कि तृणमूल कांग्रेस की महिला विधायक कस्तूरी दास के निधन की वजह से महेशतला सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पार्टी ने इस बार यहां कस्तूरी के पति बिलाल दास को अपना उम्मीदवार बनाया है।





[ad_2]

Source link

आधार के बड़े फायदे, हमने ये तकनीक दूसरे देशों तक पहुंचाने के लिए वर्ल्ड बैंक को फंड दिया: बिल गेट्स

[ad_1]

वॉशिंगटन. माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने गुरुवार को आधार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आधार की तकनीक में गोपनीयता की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने अन्य देशों तक ये तकनीक पहुंचाने के लिए फंड भी दिया है, क्योंकि ये अनुसरण करने योग्य है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Wednesday, May 2, 2018

MP मुख्‍यमंत्री के ट्वीट का कमलनाथ ने दिया जवाब, बोले- 13 वर्ष से रटा रटाया बोल रहे हैं शिवराज

[ad_1]

भोपाल: मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेश अध्‍यक्ष के पद पर कमलनाथ को कमान सौंपी है. इस ताजापोशी के बाद से ही कमलनाथ काफी एक्‍ट‍िव नजर आ रहे हैं. प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने एक ट्वीट करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा तो कमलनाथ ने भी ट्वीट करके उन्‍हें पलटकर तगड़ा जवाब दिया. 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कुछ लोग 15 मिनट क्या, 15 साल भी लगातार बोलें तो भी उनके अलावा किसी को समझ नहीं आएगा.



इसके जवाब में कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए पोस्‍ट किया कि शिवराज ने सही कहा कुछ लोग 15 साल भी लगातार बोले तो भी उनके अलावा किसी को समझ नहीं आएगा. आज मध्यप्रदेश की यही स्थिति है, शिवराज लगातार 13 वर्ष से रटा रटाया ही बोल रहे हैं, समझ में किसी को कुछ नहीं आ रहा है. धरातल पर कुछ नहीं.



बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी सरकार से परेशान हो चुका है. कमलनाथ ने राज्य सरकार के कृषि पर दिए जाने वाले आंकड़ों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की 75 फीसदी अर्थव्यस्था कृषि पर निर्भर है. सरकार जीडीपी के आंकड़ों से जनता को गुमराह करने में लगी है. अब जनता गुमराह नही होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है और सरकार कह रही है कि कृषि पुरस्कार मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों समेत नौजवानों के लिए भी चुनौती है.




[ad_2]

Source link