आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
[ad_2]
Source link
नई दिल्ली: कठुआ सामूहिक बलात्कार मामले के दो मुख्य आरोपियों ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए , ताकि न्याय हो सके. गौरतलब है कि जनवरी में आठ साल की एक बच्ची का शव कठुआ के रासना जंगल से मिला था. उससे सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने मुकदमे को चंडीगढ़ स्थानांतरित किए जाने की याचिका का भी विरोध किया है.
सांझी राम और विशाल जंगोत्रा ने दावा किया कि पुलिस एक निष्पक्ष और प्रभावी जांच करने में नाकाम रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच करने वाली विशेष जांच टीम ( एसआईटी ) में दागी अधिकारी शामिल थे.
शीर्ष न्यायालय में दाखिल किए गए अपने हलफनामे में आरोपियों ने मृतका के पिता की उस याचिका का विरोध किया है जिसके तहत उन्होंने मुकदमे की सुनवाई कठुआ से चंडीगढ़ स्थानांतरित करने की मांग की है. उन्होंने दलील दी है कि मामले में 221 गवाह हैं और चंडीगढ़ जाकर अदालती कार्यवाही में शामिल होना उनके लिए मुश्किल होगा.
गौरतलब है कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने 27 अप्रैल को मुकदमे की सुनवाई पर सात मई तक के लिए रोक लगा दी थी. आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है.
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार(4 मई) को कहा कि उत्तर कोरियाई राष्ट्रपति किम जोंग उन के साथ उनकी शिखर बैठक की तारीख और जगह तय हो गई है और इसकी घोषणा शीघ्र ही की जायेगी. व्हाइट हाउस ने कहा था कि ट्रंप मई तक किम के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हुए थे और स्थान के बारे में तय नहीं हुआ था. ट्रंप ने टेक्सास की यात्रा के लिए व्हाइट हाउस से रवाना होने के मौके पर पत्रकारों से कहा ,‘‘ हमने अब तिथि और स्थान तय कर लिया है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा की जायेगी.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया के साथ बहुत ही महत्वपूर्ण बातचीत कर रहे हैं और बंधकों के संबंध में बहुत सी चीजें पहले ही हो चुकी हैं.’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कल कहा था, देखते रहो. मुझे लगता है कि आप बहुत अच्छी चीजें देख रहे होंगे. ’’ट्रंप ने एक ट्वीट में खुद इस बैठक की पुष्टि की थी लेकिन साथ ही कहा था कि उत्तर कोरिया पर अमेरिकी प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे जब तक परमाणु मुक्त करने संबंधी समझौता नहीं हो जाता.
किम जोंग ने DMZ पर डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए जताई सहमति
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) मिलने के लिए सहमत हो गए हैं. डीएमजेड दोनों कोरियाई देशों को विभाजित करता है. सूत्रों ने सोमवार (30 अप्रैल) को बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने 27 अप्रैल को सीमावर्ती गांव पनमुन्जोम में हुई ऐतिहासिक बैठक के दौरान किम जोंग को डीएमजेड में ट्रंप से मिलने के लिए राजी किया था. सूत्रों के मुताबिक, ऐसी प्रबल संभावना है कि यह मुलाकात इसी स्थल पर होगी. सूत्र ने सीएनएन को बताया कि दोनों नेताओं के मिलने का स्थान किम जोंग के लिए बहुत मायने रखता है.
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि ट्रंप डीएमजेड में मुलाकात के बारे में बात करते रहे हैं और उन्होंने रविवार (29 अप्रैल) को मून के साथ फोन पर हुई बातचीत में भी इसे उठाया था इस लिहाज से डीएमजेड में मिलने का विचार पूरी तरह से चौंकाने वाला नहीं था. ट्रंप ने सोमवार (30 अप्रैल) को संवाददाताओं को बताया कि डीएनजेड में मुलाकात के विचार को लेकर वह उत्साहित है. उन्होंने कहा, "मुझे यह पसंद है, यदि चीजें सकारात्मक रहीं तो वहां बड़ा जश्न होगा, किसी तीसरे देश में नहीं."
इनपुट भाषा से भी
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. पीड़िता के परिवार की ओर से इस केस को लड़ रही वकील दीपिका सिंह रजावत ने तमाम मुश्किलों के बाद भी पीड़िता के परिवार का साथ नहीं छोड़ा.
उनकी तारीफ इसलिए भी हुई क्योंकि वो परिवार के साथ उस वक्त खड़ी रहीं जब स्थानीय लोग तक आरोपियों का सर्मथन कर रहे थे. अब दीपिका सिंह रजावत को हॉलीवुड की सुपरस्टार एमा वाटसन का सपोर्ट मिला है. दीपिका सिंह रजावत की तस्वीर को शेयर करते हुए एमा वाटसन ने दीपिका को एक शक्तिशाली महिला बताया है.
All power to Deepika Singh Rajawat https://t.co/sZzDVcIFNo
— Emma Watson (@EmmaWatson) May 3, 2018
एमा वाटसन के इस ट्वीट को लोग काफी लाइक और रीट्वीट भी कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले भी दीपिका सिंह रजावत की यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी और उनकी काफी तारीफ भी हुई थी . लोगों ने कहा था कि वो एक मजबूत महिला हैं. दरअसल यह तस्वीर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म होने के बाद ली गई थी.
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था. लोगों ने दीपिका की इस तस्वीर को काफी पसंद भी किया था और हर किसी ने उनके जज्बे को सलाम किया था.यहां तक खबरें आईं थीं कि दीपिका पर केस छोड़ने का काफी दबाब बनाया गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इस केस में जी जान से जुटी हुई हैं.
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था 'मेरा बलात्कार हो सकता, मर्डर भी किया जा सकता है और शायद प्रैक्टिस ही करने ना मिले. मुझे अलग-थलग कर दिया गया है. मुझे नहीं पता मैं कैसे रह पाऊंगी.'
अगली
खबर