Showing posts with label रजसथन. Show all posts
Showing posts with label रजसथन. Show all posts

Thursday, May 3, 2018

राजस्थान में फिर उठ सकता है धूल का बवंडर, यूपी में आंधी का अनुमान; 12 राज्यों में बारिश-तूफान से 133 की मौत

[ad_1]

धूलभरी आंधी और बवंडर का खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए चेतावनी जारी की है। खासकर राजस्थान और यूपी में फिर धूलभरी आंधी आ सकती है। इन इलाकों में चक्रवात की स्थिति बन रही है। इसका असर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी पड़ सकता है। बता दें कि बुधवार रात उत्तरी इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इसके असर से गुरुवार को दक्षिणी राज्यों में जमकर बारिश हुई। मौसम के इस पलटे मिजाज का 12 राज्यों पर असर पड़ा। यूपी, राजस्थान, मप्र, झारखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में धूलभरी आंधी आई। तो तेलंगाना, बंगाल और आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ बारिश हुई। इसमें 133 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 300 से ज्यादा घायल हैं। हजारों मकान, सैकड़ों वाहन और फसलों को भारी नुकसान हुआ है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Wednesday, May 2, 2018

Several People Killed In Rajasthan Due To Thunderstorm And Sandstorm - राजस्थान में आंधी ने मचाया कोहराम, देखिए कितने लोगों की हुई मौत

[ad_1]




Several People Killed In Rajasthan Due To Thunderstorm And Sandstorm - राजस्थान में आंधी ने मचाया कोहराम, देखिए कितने लोगों की हुई मौत- Amar Ujala Hindi News















































बेहतर अनुभव के लिए अपनी सेटिंग्स में जाकर हाई मोड चुनें।





































































अमर उजाला ऐप चुनें




सबसे तेज अनुभव के लिए



क्लिक करें
Add to Home Screen








http://www.amarujala.com/



























E-Paper












© 2017-18 Amar Ujala Publications Ltd.













[ad_2]

Source link

राजस्थान: बवंडर से 2 घंटे में 20 लोगों की मौत और 100 घायल; पेड़ और खंभे तक उखड़े

[ad_1]

इन जिलों में देर रात तक बिजली गुल रही। 100 से अधिक लोग घायल हुए। अलवर में तूफान से कई मकानों के टीनशेड और छतों पर रखी पानी की टंकियां उड़ गई। यहां एक बालिका सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। हजारों पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हो गए। कई जगह सड़कों पर और रेलवे ट्रैक पर पेड़ व पोल गिरने से यातायात व्यवस्था ठप रही।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

VIDEO: मौसम ने मचाया कहर, राजस्थान में 10 की मौत, 25 घायल

[ad_1]

नई दिल्ली : बुधवार की शाम मौसम में अचनाक हुए बदलाव के बाद तेज धूल भरी हवाओं के बाद कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई. उत्तर भारत में तूफान और बारिश ने बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकासन के समाचार हैं. अकेले राजस्थान में मौसम के इस कहर ने 10 लोगों की जान ले ली और करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली गिरने से पालतु पशुओं के भी मारने तथा बड़ी मात्रा में फसल के नुकसान की खबरें हैं. उत्तरखंड के चमोली में बादल फटने से कई घरों को नुकसान हुआ है. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दक्षिण भारत से भी भारी नुकासन की खबरें मिली हैं. 


उत्तर भारत में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली. शाम होते ही आसमान में धूल के बादल घिर आए और तेज हवाएं चलने लगीं. गर्मी झेल रहे लोगों को एकबारगी मौसम की यह रंगत राहत देने वाली नजर आई, लेकिन देखते ही देखते यह राहत कई स्थानों आफत में बदल गई. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में मौसम के इस बदलाब का असर रहा.



राजस्थान की बात करें तो यहां अलवर में धूल भरी आंधियों के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धौलपुर में भी मौसम के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई. भरतपुर में तो एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोग घायल हुए हैं. 



उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम कहर बन कर टूटा. यहां के नारायण बगड गांव में बादल फट गया. बादल फटने से कीचड़ का सैलाव मकानों पर टूट कर पड़ा. इससे कई मकानों को नुकसान हुआ है और बड़ी मात्रा में संपत्ति तबाह हो गई. हालांकि किसी जनहानि के समाचार नहीं हैं. 


दिल्ली की बात करें तो दिल्लीवासियों के लिए यह मौसम राहत लेकर आया. यहां के तामपान में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि कई जगहों पर पड़े टूटने और बारिश होने के चलते राजधानी की रफ्तार थम गई और कई जगहों पर लंबा जाम लग गया. मौसम का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर पड़ा. दिल्ली आने वाले 15 विमानों को कहीं और के लिए मोड़ दिया गया. 


Weatger
चमोली में बादल फटने के बाद कीचड़ की बारिश से हुए नुकसान का दृश्य (फोटो-ANI )


उधर, मुंबई से दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6ई-61 को बीच रास्ते से ही वापस मुंबई बुला लिया गया. विमान के किसी हिस्से से धुआं निकलने पर आपात स्थिति में विमान को हवाई अड्डे पर उतारा गया. विमान में 176 यात्री सवार थे. 


हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. बारिश से यहां तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा. किसानों का गेहूं इस समय मंडी या खेतों में पड़ा हुआ है. पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों से ओला गिरने की भी सूचना मिली है.




[ad_2]

Source link

Rajasthan Royals Vs Delhi Daredevils Ipl 2018 32nd Match New Delhi Live Scorecard - Ddvrr Live: अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, राजस्थान पहले करेगी गेंदबाजी

[ad_1]



स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 07:40 PM IST



ख़बर सुनें



राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को आईपीएल 2018 के 32वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। रहाणे ने डार्सी शॉर्ट और श्रेयस गोपाल को इश सोढ़ी व महिपाल लोमरोर  की जगह शामिल किया है। वहीं दिल्ली ने भी एक बदलाव करते हुए राहुल तेवटिया की जगह शाहबाज नदीम को शामिल किया है।

दिल्ली की टीम को आठ मैचों में सिर्फ दो जीत मिली है जबकि छह हार झेलनी पड़ी हैं। इसकी वजह से उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के सात मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ छह अंक हैं। 

टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: कॉलिन मुनरो, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, शाहबाज नदीम, लियाम प्लंकेट, अमित मिश्रा, आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी, और जयदेव उनाडकट।



राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को आईपीएल 2018 के 32वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। रहाणे ने डार्सी शॉर्ट और श्रेयस गोपाल को इश सोढ़ी व महिपाल लोमरोर  की जगह शामिल किया है। वहीं दिल्ली ने भी एक बदलाव करते हुए राहुल तेवटिया की जगह शाहबाज नदीम को शामिल किया है।


दिल्ली की टीम को आठ मैचों में सिर्फ दो जीत मिली है जबकि छह हार झेलनी पड़ी हैं। इसकी वजह से उसकी प्ले ऑफ में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के सात मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ छह अंक हैं। 

टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: कॉलिन मुनरो, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, शाहबाज नदीम, लियाम प्लंकेट, अमित मिश्रा, आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी, और जयदेव उनाडकट।





[ad_2]

Source link

आईपीएल: आज राजस्थान से भिड़ेगी दिल्ली, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी

[ad_1]

आईपीएल में बुधवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दिल्ली के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। 8 मैचों में उसके केवल 4 अंक है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बचे हुए सभी 6 मैच जीतने होंगे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के 8 मैचों में 6 अंक है। अजिंक्य रहाणे की टीम इस मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ की दौड़ आसान रखना चाहेगी। अगर राजस्थान आज का मैच हारती है तो उसे बाकी बचे 5 मैच जीतना होगा।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link