Showing posts with label महलओ. Show all posts
Showing posts with label महलओ. Show all posts

Friday, May 4, 2018

महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बा गुलाबी रंग का होगा, सुरक्षा के लिए अब ट्रेन के बीचोंबीच लगेगा: रेलवे

[ad_1]

रेलवे महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों को गुलाबी रंग से पेंट करेगा ताकि यात्री आसानी से इनकी पहचान सकें। साथ ही सुरक्षा के लिए अब महिलाओं के लिए कोच ट्रेन के बीच में लगाए जाएंगे। अभी यह ट्रेन के सबसे आखिर या शुरुआत में लगे होते हैं। इसके अलावा रेलवे महिलाओं के लिए स्टेशन और ट्रेनों में अलग से टॉयलट के साथ चेंजिंग रूम भी बनाएगा। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की अध्यक्षता में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Thursday, May 3, 2018

कर्नाटक के लिए भाजपा का घोषणापत्र: 1 लाख रुपए तक का फसली कर्ज माफ होगा, महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन

[ad_1]

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का एलान किया। किसानों को 1 लाख रुपए तक फसल कर्ज माफ करने के साथ किसानों तक पानी पहुंचाने के लिए 1.50 लाख करोड़ रूपए के सिंचाई प्रोजेक्ट्स और 1 लाख रूपए तक के फसल कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। वहीं, बीपीएल परिवारों को स्मार्टफोन और कॉलेज छात्रों को लैपटॉप देने का वादा किया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

महिलाओं का 'पीछा' करता था इंजीनियर, FACEBOOK ने नौकरी से निकाला

[ad_1]

सैन फ्रांसिस्को: सोशल नेटवर्क फेसबुक ने अपने एक सुरक्षा इंजीनियर को कथित तौर पर ऑनलाइन महिला का पीछा करने व जानकारी हासिल करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगने पर निकाल दिया. फेसबुक ने हालांकि इसी सप्ताह अपने वार्षिक डेवलपर्स के सम्मेलन में एक डेटिंग सेवा शुरू करने की योजना की घोषणा की है. गार्डियन की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विवाद कर्मचारी द्वारा महिला को टिंडर पर एक संदेश में खुद को 'पेशेवर पीछा करने वाला' बताने के बाद सामने आई. कर्मचारी महिला से टिंगर पर मिला था.


फेसबुक ने कहा कि वह मामले को अति आवश्यक मानकर जांच कर रहा है, जबकि उसने कर्मचारी की स्थिति या उसके द्वारा हासिल किए गए डाटा की जानकारी नहीं दी. साइबर सिक्युरिटी कंसल्टेंसी स्पाइग्लास सिक्युरिटी की संस्थापक जैकी स्टोक्स के ट्वीट्स से ये आरोप रविवार को सामने आए. स्टोक्स ने कहा कि उन्हें पता चला है कि वर्तमान में फेसबुक में नियोजित एक सुरक्षा इंजीनियर महिलाओं का ऑनलाइन पीछा करने के लिए विशेष अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है. महिला ने कथित तौर पर जवाब दिया, "आप वर्तमान में यह कर रहे हैं? मेरा पीछा करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं.


"यह मामला फेसबुक के लिए एक ऐसे बुरे समय में आया है, जो पहले से ही अपने डाट गोपनीयता संरक्षण कार्यो के लिए जांच का सामना कर रहा है. एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के वार्षिक डेवलपर सम्मेलन के दौरान मंगलवार को घोषणा की थी कि वह उपयोगकर्ताओं को ब्राउसर हिस्ट्री ट्रैकिंग से बाहर जाने देगा. 


Facebook के इस फीचर से कर पाएंगे डेटिंग
सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक (facebook) पर डेटिंग से जुड़ा नया फीचर जल्द ही शुरू होने वाला है. कंपनी यह पहल ऐसे समय में कर रही है जबकि यूजर्स से जुड़ी जानकारी लीक होने को लेकर फेसबुक की काफी आलोचना हुई है. फेसबुक के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक कार्यक्रम में नए डेटिंग फीचर के बारे में जानकारी दी. जुकरबर्ग ने बताया कि यह फीचर लोगों को लंबे समय का साथी ढूंढने में मदद करेगा.


बिल्कुल फ्री होगी फेसबुक की नई सर्विस
कंपनी की यह नई सेवा बिल्कुल फ्री होगी. नए फीचर में यूजर्स एक अलग 'डेटिंग' प्रोफाइल बना सकेंगे जो कि उनके नेटवर्क दोस्तों को नहीं दिखेगी. फेसबुक लोगों की रुचि व पसंद आदि के आधार पर डेटिंग के इच्छुक अन्य लोगों के सुझाव उन्हें भेजेगी. जुकरबर्ग ने कहा कि यह फीचर यूजर्स के डाटा की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.


इनपुट एजेंसी से भी 




[ad_2]

Source link