Showing posts with label चयरमन. Show all posts
Showing posts with label चयरमन. Show all posts

Friday, May 4, 2018

2017-18 में सबसे ज्यादा 30% ट्रेनें लेट हुईं, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा- 15 दिन में सुधारें ढर्रा

[ad_1]

नई दिल्ली. वित्तीय वर्ष 2017-18 में देशभर की करीब 30 फीसदी ट्रेनें लेट रहीं हैं। ये भारतीय रेलवे का पिछले तीन सालों का सबसे खराब प्रदर्शन है। रेलवे के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अप्रैल से इस साल मार्च तक 71.39% मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर संचालित हुईं, जबकि इससे पहले 2016-17 वित्तीय वर्ष में ये आंकड़ा 76.69% था। यानी सिर्फ दो सालों के अंदर भारतीय रेल की लेट ट्रेनों की संख्या 5.3% बढ़ी है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी वजह रेलवे के निर्माण कार्य हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने लेटलतीफी पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से 15 दिन में ढर्रा सुधारने को कहा है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link

Tuesday, May 1, 2018

व्यापमं घोटाले में आरोपी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज के चैयरमेन सुरेश विजयवर्गीय ने स्ट्रेचर पर किया सरेंडर

[ad_1]

भोपाल. व्यापमं महाघोटाले की पीएमटी 2012 में गड़बड़ी मामले के आरोपी पीपुल्स मेडिकल काॅलेज के चैयरमेन सुरेश एन विजयवर्गीय ने मंगलवार को भोपाल सीबीआई कोर्ट में स्ट्रेचर पर सरेंडर कर दिया। सीबीआई जज बीपी पांडे ने विजयवर्गीय को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले विजयवर्गीय की ओर से कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी लगाई गई थी, जिसमें उन्हें गंभीर रूप से बीमार बताया गया था। साथ ही इलाज भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में चलने की जानकारी दी गई थी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

[ad_2]

Source link