Showing posts with label Updates. Show all posts
Showing posts with label Updates. Show all posts

Saturday, May 5, 2018

Chennai super kings Vs Royal challengers bangalore, News and Updates

[ad_1]




पुणे. आईपीएल-11 में शनिवार शाम 4 बजे से यहां के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का 35वां मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों एकदूसरे के खिलाफ दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 25 अप्रैल को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 5 विकेट से हरा दिया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 6 मुकाबले जीतकर वह अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं आरसीबी ने 8 में से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं। अंकतालिका में वह छठे स्थान पर है। चेन्नई अपना पिछला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हार गई थी। वहीं आरसीबी ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 14 रन से हरा दिया था। 


 


संभावित टीमेंः
चेन्नई सुपरकिंग्सः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, लुंगी नगीदी, केएम आसिफ। 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, मनन वोहरा, ब्रेंडन मैकुलम, एबी डिविलियर्स, मनदीप सिंह, कॉलिन डि ग्रैंडहोम वाशिंगटन सुंदर, टिम साउदी, उमेश यादव, 


मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।


 


क्विंटन की जगह खेल सकते हैं डिविलयर्स 
- इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में एक बदलाव कर सकता है। वह क्विंटन डिकॉक की जगह एबी डिविलियर्स को टीम-11 का हिस्सा बना सकता है। 
- डिविलियर्स वायरल फीवर के चलते पिछले दो मैच में आरसीबी को अपना योगदान नहीं दे सके थे। 
- वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स इस मैच में शायद ही कोई बदलाव करे। 


 


चेन्नई Vs आरसीबी का स्कोरः 14-7
- चेन्नई सुपरकिंग्स और आरसीबी ने एक दूसरे के खिलाफ 22 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इनमें 21 आईपीएल, जबकि 1 मैच चैम्पियंस लीग में खेले गए।
- चेन्नई ने 14 और आरसीबी ने 7 मैच जीते हैं। चैम्पियंस लीग का मुकाबला चेन्नई ने जीता था। एक मैच का परिणाम नहीं निकला। चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले 5 मुकाबले जीते हैं। 


- दोनों ने तटस्थ स्थानों पर 7 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में चेन्नई और 3 में आरसीबी जीती है। पुणे में दोनों टीमें पहली बार एकदूसरे के खिलाफ खेलेंगी। 
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना से सिर्फ 9 रन पीछे हैं। कोहली ने इस सीजन में रैना को एक बार पीछे छोड़ दिया था। हालांकि बाद में रैना फिर उनसे आगे निकल गए।


- चेन्नई सुपरकिंग्स के शेन वाटसन पिछले सीजन तक आरसीबी का हिस्सा थे। वहीं ब्रेंडन मैकुलम जो इस बार आरसीबी से खेल रहे हैं, वे पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा थे।




[ad_2]

Source link

Narendra Modi Rallies Karnataka Assebly Election Bjp Congress News And Updates

[ad_1]

बेंगलुरु.नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक के टुमकुर में कहा कि कांग्रेस कई सालों तक गरीब-गरीब चिल्लाती रही। लेकिन जब देश ने एक गरीब परिवार के व्यक्ति को प्रधानमंत्री चुन लिया तो उसने ये कहना बंद कर लिया। मोदी आज कर्नाटक में गड़ाग, शिमोगा और मैंगलुरु में भी सभाएं करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होगा, 15 को नतीजे आएंगे।

वो तो आलू से सोना पैदा करने के बारे में सोचते हैं

- मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा, "अब कांग्रेस वालों ने ऊपर से नीचे तक, लोकल हो, देशी हो या विदेशी हो, इधर से हो या उधर से हो, समझ हो या न हो, चना का पेड़ होता है या पौधा होता है, लाल मिर्च होती है या हरी, इसका भी जिनको ज्ञान नहीं है। जो आलू से सोना पैदा करने के बारे में सोचते हैं। वो अब दिन-रात किसान-किसान बोल रहे हैं।"
- "इंदिरा गांधी के समय से लेकर कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए गरीबों को मूर्ख बना रही है। कांग्रेस एक झूठ बोलने वाली पार्टी है। वे एक बार फिर चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं। न तो उन्हें किसानों की चिंता है और न ही गरीबों की। लोग अब कांग्रेस से थक चुके हैं।"
- "कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस के अनकहे गठबंधन को समझना चाहिए। वे लड़ते दिख तो रहे हैं लेकिन बेंगलुरु में जेडीएस, कांग्रेस के एक मेयर को समर्थन कर रही है।"

टुमकुरु महान लोगों की भूमि
- मोदी ने कहा, "टुमकुरु महान लोगों की धरती है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं यहां आया था और सिद्धगंगा मठ के स्वामी शिवकुमार का आशीर्वाद लिया था।"

- "टुमकुरु के लोगों को हेमावती नदी का पानी क्यों नहीं मिल पा रहा? सिंचाई के क्षेत्र में बीते 30 साल से कोई काम नहीं हुआ। कांग्रेस की रुचि तो केवल कालाधन भरने में है। "



[ad_2]

Source link

Friday, May 4, 2018

Ipl 2018 Kings Xi Punjab Vs Mumbai Indians In Indore Live And Updates

[ad_1]

  • इस साल मुंबई इंडियंस ने 22.58 के औसत से सर्वाधिक 58 विकेट लिए हैं
  • केएल राहुल ने इस सीजन में पावरप्ले में 185.71 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए है

इंदौर. होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का सामना टॉप 4 में शामिल किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। मुंबई के लिए मुकाबला करो या मरो का है। रोहित शर्मा की टीम ने इस सीजन में 8 मैच खेले हैं और 6 में हारी है। प्वाइंट टेबल में टीम 4 अंकों के साथ सबसे नीचे आठवीं पोजिशन पर है। अभी इस टीम को 6 मैच और खेलने है। खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए उसे सभी मैच जीतने होंगे।

4 साल पहले इन्हीं हालात में थी मुंबई, जीता था खिताब

- 2014 में भी मुंबई ऐसे ही हालात में थी, जैसे अब हैं। 8 मैचों में उसके 4 अंक थे। बाकी 6 मैच में 5 जीतकर टीम ने 14 अंक हासिल किए और टॉप 4 में शामिल हो गई। राजस्थान के भी 14 अंक थे लेकिन वो रनरेट में पिछड़ गई और पांचवें नंबर पर रही। इसके बाद मुंबई ने इस सीजन में आईपीएल भी जीता। रोहित की टीम इस बार भी यही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद कर रही है।

होल्कर स्टेडियम में मुंबई से पिछला मुकाबला हारी है पंजाब

- पंजाब की टीम एक सप्ताह के आराम के बाद मैदान पर उतरेगी। उसने अपना आखिरी मैच 26 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला, जिसमें उसे हार मिली थी।

- मुंबई की टीम ने होल्कर स्टेडियम में पिछले साल किंग्स इलेवन को हराया था। रोहित की टीम ने 199 रन के टारगेट को 15.3 ओवर में हासिल कर लिया था।

पंजाब vs मुंबई

कुल मैचपंजाबमुंबई
201010
1(होल्कर स्टेडियम में)01

संभावित टीमें:

मुंबई इंडियंस:सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), जेपी डुमिनी, रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान, राहुल चाहर, इविन लुईस, सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, तजिंदर सिंह, शरद लम्बा, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, अकिला धनंजय, अनुकुल रॉय, मोहसिन खान, एमडी निद्धेश, एडम मिल्ने।

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, एरॉन फिंच, मनोज तिवारी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाय, बरिंदर सरन, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, अक्षर पटेल, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टोइनिस, मोहित शर्मा, अक्षदीप नाथ, बेन डॉरसिस, प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंजूर डार।



[ad_2]

Source link

BJP President Amit Shah In Bhopal News Updates Mp

[ad_1]

भोपाल.भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पार्टी के 6 हजार कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। साथ ही कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। कार्यक्रम में शाह ने कहा कि राहुल मध्य प्रदेश में जीत का सपना कैसे देख सकते हैं, दूरबीन लगाएंगे तो भी उन्हें ये नजर नहीं आएगी। शाह ने खुलकर शिवराज सिंह सरकार के कामकाज की तारीफ की। इससे पहले कुछ शिवसैनिकों ने अमित शाह के दौरे का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए।

राहुल-कमलनाथ के जीत के दावों पर हंसी आती है

- अमित शाह ने कहा, ''मप्र देश का दिल है, यहां भगवान महाकाल स्वयं विराजमान हैं। ऐसी धरती भाजपा के लिए पूज्यनीय है। मप्र में कांग्रेस के नए अध्यक्ष कमलनाथ और राहुल गांधी पूरे विश्वास से बोल रहे हैं कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुझे उनके बयानों पर हंसी आती है। जीत तो दूर राहुल गांधी को कांग्रेस का अस्तित्व भी दूरबीन लेकर ढूंढना पड़ेगा। कांग्रेस नेताओं से कहता हूं कि आप में हमें हराने का दम नहीं।''

कांग्रेस ने चुनाव में राजा-महाराजाओं की टीम उतरी

- शाह ने कहा, ''राहुल गांधी को मैं बताना चाहता हूं कि मप्र भाजपा का गढ़ है। यहां हमारी पैठ अंगद के पैर के जैसी है। भाजपा गरीबों की बात करती है और आप राजा-महाराजा की। अब की बार लड़ाई कॉर्पोरेट और किसानों के बीच है। कांग्रेस राजा-महराजाओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है, उनसे डरने की जरूरत नहीं, क्योंकि हमारा बूथ कार्यकर्ता भी राजा-महाराजा को हराने की ताकत रखता है।''

कांग्रेस ने दुनियाभर में हिंदू संस्कृति को बदनाम किया

- शाह ने भगवा आतंकवाद का जिक्र करते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक फर्जी केस के जरिए भगवा आतंकवाद नाम देकर हिंदू संस्कृति को दुनियाभर में बदनाम किया। अब जब कोर्ट ने पूरे मामले को ही नकार दिया है तो कांग्रेस चुप क्यों हैं।

- राहुल गांधी 2014 के लोकसभा चुनाव में देशभर में घूम-घूमकर भगवा आतंकवाद रट रहे थे। अब तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। हमें ही जन-जन तक उनके इस कारनामे को पहुंचाना होगा।

शाह ने दिया मप्र चुनाव में जीत का मंत्र

- भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें संगठन में काम करते हुए जन-जन तक पहुंचना होगा। बूथ लेवल पर काम करना होगा। मप्र में भाजपा के एक करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता हैं। इनमें से 65 लाख कार्यकर्ताओं का हमारे पास पूरा डाटा है। अगर 65 लाख कार्यकर्ता 5 दिन भी चुनाव प्रचार करते हैं तो जीत से कोई नहीं रोक सकता।

- इस बार हम चुनाव में जीत के लिए नहीं जाएं, बल्कि इस अंतर को बढ़ाने की कोशिश करें। जीत का अंतर इतना हो कि विरोधियों की नींद उड़ जाए। अाप संगठन से मिली सीख का स्मरण करो और अर्जुन की तरह दुश्मनों पर टूट पड़ो, जीत अापकी होगी।

कर्नाटक में जीत के लिए पटाखे तैयार रखें

- शाह ने पार्टी की विजयश्री गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस जो बात कह रही है, मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि लोकसभा चुनाव के बाद सबसे पहले महाराष्ट्र में भाजपा ने जीत दर्ज की। इसके बाद हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, असम, मणिपुर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, हिमाचल, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा में विजय मिली। अब कार्यकर्ता मई में पटाखे तैयार रखें, कर्नाटक भी हम जीतेंगे।

नरेंद्र मोदी वरदान की तरह हैं: शिवराज

- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश ही नहीं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मोदी जी देश के लिए ईश्वर का वरदान हैं। गरीबों, विकास के लिए जितनी तड़प मोदी जी में है, शायद किसी नेता में हो।

- बता दें कि अमित शाह के कार्यक्रम में करीब 6 हजार भाजपा नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके लिए पार्टी के 58 जिलाध्यक्ष और 800 से ज्यादा मंडल अध्यक्षों को बुलाया गया था।



[ad_2]

Source link